अवैध तमंचा के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केराकत, जौनपुर। हत्या का प्रयास करने के मामले के एक आरोपी को केराकत पुलिस ने गुरुवार को बेलांव पुल के पास से धर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ है। कोतवाल जय प्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम धीरज यादव है। वह इसी कोतवाली थाना क्षेत्र के पसेवा गांव का रहने वाला है।

पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले आईपीसी की धारा 307 और 120 बी के तहत इसी थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। गुरुवार को बेलाव पुल नदी के पास होने की सूचना मिली जिस पर उसे एसआई हरिश्चंद सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल चौबे, मोहम्मद सलीम, पियूष सिंह और कांस्टेबल देवेन्द्र पाल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related

जौनपुर 1077637306903810480

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item