नाले का गन्दा पानी गोमती नदी में बहाये जाने से भड़के डीएम

 जौनपुर। जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा द्वारा जौनपुर के शाहीपुल के पास स्थित प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर, राम जानकी मंदिर, काली जी मंदिर, दुर्गा जी मंदिर एवं शिव जी मंदिर का पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे नवीनीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

 नमामि गंगे मिशन के कार्य का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा घरों एवं कारखानों का गंदा पानी नाली के माध्यम से गोमती नदी में गिराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया की नाले की टैपिंग शीघ्र करा ले जिससे गंदा पानी गोमती नदी के जल को प्रदूषित न करे।   अधिशासी अभियंता नगर पालिका जौनपुर को निर्देशित किया कि संबंधितों को चेतावनी देते हुए गोमती नदी में गंदे पानी को न गिराने का निर्देश दें।    

          
             जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई तृतीय से कार्य की लागत, कार्य प्रारंभ होने की तिथि की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि समयबद्ध और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।  
             उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि वर्षा होने के पूर्व मजदूरों की संख्या में यथोचित वृद्धि करते हुए कार्य को शासन की मंशा के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण कराये। 

                            
               इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी/पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 3366858605727816047

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item