गर्मी से इंसान ही नहीं जानवरों की भी जा रही जान
https://www.shirazehind.com/2023/06/blog-post_643.html
जौनपुर। भीषण गर्मी और लू का न केवल इंसानों पर ही बल्कि जानवरों पर भी सितम ढहा रही है।लू लगने के कारण जानवर भी जान से हाथ धो रहें हैं।यह विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी के बसुही नदी के ठीक बीचोंबीच का दृश्य है जहां मंगलवार की सुबह इस नीलगाय के बच्चे को मृत देखा गया। सम्भावना जताई जा रही है कि इसकी मृत्यु लूं लगने से हुई हो। गांव के ही कल्लन सरोज कहत हैं कि सप्ताह भर पहले भी ऐसे ही एक नीलगाय की मौत हो गई थी।
आपको बताते चलें कि इस समय बसुही नदी बामी गांव के आस पास सूखी हुई है। जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी किनारे से आबादी वाले भागों की ओर रुख कर रहे हैं।