बादलों की आवाजाही के बीच, किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार

 जौनपुर। पिछले तीन दिनों से आसमान में सुबह शाम बादलों की आवाजाही के चलते धूप छांव का खेल जारी है और बीच-बीच में कुछ स्थानों पर छिट पुट बारिश भी हुई है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है।जिस कारण चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ सीमा तक राहत मिली है।आम तौर पर पन्द्रह जून के आस पास बारिश का दौर शुरू हो जाता था लेकिन इस बार मानसून विलम्ब से चल रहा है। किसानों की निगाहें आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। जैसे ही अच्छी बारिश होगी खरीफ की फसलों की बुआई शुरू हो जायेगी।जिन लोगों ने धान की नर्सरी समय से डाल दी थी वह भी लगभग तैयार है जैसे ही बारिश की फुहार पड़ना शुरू होगी सप्ताह भर में ही नर्सरी पूरी रंगत पकड़ लेगी, ज्यादातर किसानों ने खेतों की जुताई पहले ही करवा रखी है। इस सम्बन्ध में विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी के किसान रवीन्द्र सिंह कहते हैं कि बारिश को शुरू होते ही खेती किसानी का कार्य गति पकड़ लेगी। खेती किसानी के लिए अच्छी बारिश का इंतजार किसानों को बेसब्री से है।

Related

जौनपुर 6383452202480384616

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item