विश्व में मोदी ने भारत का बजाया डंका:हैदर अब्बास चांद
https://www.shirazehind.com/2023/06/blog-post_695.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं ऑल इंडिया शिया मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद को साउथ अफ्रीका की वेबिक युनिवर्सिटी ने नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। गौरतलब है कि हैदर अब्बास चांद वाराणसी जिले के निवासी हैं और जौनपुर जिले से उनका खास रिश्ता रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद मेंहदिउल हसन आब्दी, भाजपा नेता कौसर मेंहदी, शम्सी आजाद, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मेराज हैदर, सभासद तहसीन शाहिद, अजादार हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद साकिब, आसिम अली, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज सहित अन्य लोगों ने उन्हें इस उपाधि के लिए बधाई दी। इस मौके पर हैदर अब्बास चांद ने कहा कि भाजपा में वे बीते ढाई दशक से नि:स्वार्थ भाव से कार्य करते हुए चले आ रहे हैं। आज जो मान सम्मान व उपाधि उन्हें मिल रही है वोह संगठन की ही देन है। हैदर अब्बास चांद ने कहा कि केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तबसे विश्व में भारत के नाम का डंका बज रहा है। आज साउथ अफ्रीका जैसे देश की युनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर ये बात साबित कर दी कि विश्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है।