व्यापार मण्डल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उठी जौनपुर की समस्यायें

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जौनपुर से जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर, जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने बैठक में जनपद की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं को उठाते हुए सहभागिता किया। उत्तर प्रदेश के 80 जिले से आए हुए सभी प्रतिनिधियों ने व्यापारियों की महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा किया। 9 अगस्त 2023 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार हुई। कार्यक्रम में पूरे भारत के सभी जनपद से व्यापारी पदाधिकारी पहुंचेंगे। साथ में अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा किया गया। निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित व्यापारी बंधुओं को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ के साथ प्रदेश चेयरमैन मयूर जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, मंसू गुप्ता ने सम्मानित किया। बैठक की समाप्ति पर सरस्वती विद्या मन्दिर की निराला नगर मुख्य शाखा के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Related

डाक्टर 269843108206532171

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item