घने कोहरे से धीमी पड़ी रफ्तार, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल

 

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र  बुधवार की सुबह भीषण कुहरे की चपेट में रहा। घने कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां धीमी गति से चलती नजर आई। रायबरेली मछलीशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह कम ही गाडियां दिखाई दे रही थी और लाइट जलाकर  रेंगती नजर आ रही थी।सड़कों पर बाइक से चलने वाले लोगों के ग्लब्ज भीगे हुए और पोषाक कुहरे से नम हो गई थी। जंघई जंक्शन पर पहुंचने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे बिलम्ब से आईं। जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

ठंड और कोहरे से सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। बुधवार की सुबह परिषदीय एवं निजी विद्यालयों के बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखा गया। दिन के ग्यारह बजे के करीब कुहरा छंटा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन शाम होते ही कुहरे और गलन में इजाफा होना शुरू हो गया।

Related

डाक्टर 8310697622857871202

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item