सकारात्मक ज्ञान के लिये करें स्मार्टफोन का प्रयोगः विद्यासागर सोनकर


पूविवि में 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार को 59 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद के उप सभापति विद्या सागर सोनकर और विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी प्रज्ञाक्ता त्रिपाठी थीं।
इस मौके पर विधान परिषद के उपसभापति विद्या सागर सोनकर ने कहा कि डिजीटल युग में विद्यार्थी स्मार्टफोन का प्रयोग सकारात्मक ज्ञान के लिए करें। शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी शिक्षा के साथ संस्कार को भी अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने त्रेता और द्वापर का उदाहरण देते हुए कहा कि अहम और वहम त्यागकर हमेशा बढ़ों से सीख लेने की जरूरत हैं। मानव जीवन में अध्यात्म की भी बहुत आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अध्यात्म की पताका फहराई है। साथ ही इसे पर्यटन से जोड़कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। इस दौरान दोनों अतिथियों ने स्मार्टफोन पाने वाले विद्यार्थियों का परिचय भी जाना।
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वीडी शर्मा, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अमित वत्स, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ. पुनीत धवन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

आजमगढ़ जिला अस्पताल 7065215299808465225

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item