बहुगुणा जोशो ने उर्दू को रोज़ी रोटी से जोड़ा : साज़िद आज़मी

  मुशायरे के सिलसिले में जौनपुर पहुँचे बहुगुणा समिति के लोग



खेतासराय(जौनपुर) देश की राजनीति में नई छाप छोड़ने दिग्गज राजनीतिज्ञ पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जोशी एक धर्मनिरपेक्ष नेता रहे । सामाजिक समरस्ता के लिए अजीवन संघर्ष किया । उर्दू को रोज़ी रोटी से जोड़ा । सैकड़ो को लोगों को उन्हें नौकरी दी । उन्हीं की स्मृति में आजमगढ़ जिले में ऑल इंडिया कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । 

उक्त बातें बहुगुणा जोशी समिति आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष साज़िद आज़मी ने रविवार को कही । 
वह क्षेत्र के मनेछे बाज़ार में पत्रकारो को आयोजन से जुड़ी जानकारी देते रहे थे । उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव कवरा गहनी में तीन मार्च को कार्यक्रम प्रस्तावित है । जिसमें कई प्रदेशों से उर्दू और हिंदी साहित्य के बड़े कवि और कवयित्री शामिल होंगे । स्व पूर्व सीएम के पुत्री सांसद रीता बहुगुणा जोशी के साथ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के अलावा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ज़ेडके फैज़ान व अन्य राजनीतिज्ञ हिस्सा लेंगे । नाम चीन शायर मंजर भोपाली, जौहर कानपुरी, कुँवर जावेद, शबीना अदीब, हिमांशी बाबरा, नूरी परवीन सहित दो दर्जन कवि की उपस्थिति रहेंगी ।
सर सैयद एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 11 लोगों को बहुगुणा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिसमें स्वतन्त्रता सेनानी, चिकित्सक, अधिवक्ता, साहित्यिक हस्ती व पत्रकार शामिल होंगे ।
वार्ता में पत्रकार यूसुफ खान, अजीम सिद्दीकी, हाजी जियाउद्दीन, अब्दुर्रहमान समेत अन्य लोग शामिल रहे ।

Related

जौनपुर 8323837427155993204

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item