प्रधानाध्यापक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या का लगाया आरोप


कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में दो नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

मछलीशहर जौनपुर 25 फरवरी:स्थानीय कोतवाली के जहांसापुर गांव निवासी प्रधानाध्यापक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने प्रधानाध्याक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

          उक्त गांव निवासी राम लौटन 45 वर्ष पुत्र ज्ञानदास कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। शनिवार रात प्रधानाध्यापक राम लौटन की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद रात में ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचे प्रधानाध्यक के भतीजे नीलेश ने कोतवाली में तहरीर दी कि शनिवार रात्रि 10  बजे वह घर पर वह किसी का फोन आने पर गांव के मोड़ के पास प्रयागराज हाइवे पर आए हुए थे। जहा एक कार प्रयागराज की तरफ से जहांसपुर मोड़ पहुंची। जहा उन लोगो से कुछ बात चीत हुई। कुछ समय बाद कार मोड़ से लगभग सौ मीटर आगे जाने के बाद कार पुनः वापस लौटी और मोड़ पर खड़े चाचा को कुचल कर फरार हो गई। उस समय कार को जहांसपुर गांव के ही सूरज सिंह चला रहे थे। जबकि की गांव के ही कमलेश सिंह सहित दो अज्ञात लोग सवार थे। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भतीजे नीलेश की तहरीर पर सूरज, कमलेश सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले बाबत क्षेत्राधिकार गिरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जल्द जांच के बाद गिरफ्तारी की कार्यवाही की जायेगी।

Related

डाक्टर 5164869751328061514

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item