तीन दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

 जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ ने दीप प्रज्वलन करते हुये मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। साथ ही संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणरत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से आग्रह किया कि वे यहां से संस्कृत-प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने विद्यालयों में इसे सरलतापूर्वक एवं व्यावहारिक ढंग से छात्र-छात्राओं को सिखाएंं। प्रशिक्षण में जनपद के 22 ब्लॉकों से आये परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों/अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के नोडल/संदर्भदाता डायट प्रवक्ता डा. शैलेश कुमार, पुष्कर मिश्र, विमलेश विश्वकर्मा, ज्योति श्रीवास्तव ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। मंच का संचालन डायट प्रवक्ता डा. अश्वनी पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर वरुण यादव, दुर्गा शंकर राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 7762962520251256102

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item