टिकट में के पड़ी बीस , बिना पुछैय झोकत हउवेन मठाधीश!


जौनपुर। लोकसभा चुनाव का विगुल बजने वाला है। ऐसे में जिले के पूरे आबोहवा में चुनावी माहौल घुल गया है। गली, मोहल्ले व चैराहो की चाय पान की दुकानों पर लगने वाली मठाधीशों के दरबार में एक से बढ़कर एक खद्दरधारी  पहुंचकर अपना टिकट फाइन बताकर आर्शीवाद मांग रहे है। सबसे अधिक दावेदार भगवा दल वाले दरबार में हाजिरी लगा रहे है। दरबार में मौजूद कुछ दरबारी बिना पुछे ही झोकत हउवेन कि मेरा सम्पर्क सीधे संघ के बड़े पदाधिकारी से है उन्होने मुझसे बताया है कि आपका टिकट पक्का हो गया है। चैकियां माई का आर्शीवाद लेकर आप प्रचार शुरू कर दीजिए। अभी नेजाजी कुछ बोलते इससे पूर्व ही दूसरे महाशय मुंह में पान दबाये बोल पड़े भाई साहब आप चिंता मत करियें हम लोग आपके साथ ही है मुझे भी पता है कि आपकी पहुंच कहा तक है। इसी तरह तीसरे चैथे और पांचवे शख्स ने बिने रूके थके, चाय की दुकान पर ही टिकट भी दिलवा रहे है। 

जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है वैसे वैसे चुनावी चक्कलस बढ़ रही है। हर जगह बस एक सवार्ल  हो रहा कि भाजपा का टिकट किसको मिल रहा है। अधिकतर लोग कह रहे है कि यह भाजपा है किसी को भी प्रत्याशी बना सकती है जिसका दूर दूर तक नाम ही नही है। पिछले चुनावों का उदाहरण भी देते है कि 2014 लोकसभा चुनाव में अचानक केपी सिंह, 2017 विधानसभा चुनाव में सदर सीट पर गिरीश चंद्र यादव टिकट मिला था । नगर पालिका चुनाव में मनोरमा मौर्या को भाजपा प्रत्याशी बनाकर सबको चैका चुकी है। 

कुछ लोगो का मत है कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व सांसद केपी सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, हरेन्द्र प्रताप सिंह जैसे अपने खाटी कार्यकर्ताओं को ही मैदान में उतार सकती है या उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह को दाव पर लगाने जा रही है। 

इन जमीनी नेताओं के अलावा कुछ ऐसे दावेदार शामिल है जिनका राजनीति पार्टी से इससे पहले कोई नाता नही था। वे भी अपने आपको प्रबल दावेदार बताते हुए चुनाव मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक रहे है। इनकी भी पहली पसंद कमल का फूल ही है। इसमें कोई धन बल तो कोई अपने रसूख के बल पर अपना टिकट पक्का बता रहे है। 

 


Related

जौनपुर 2252870887572619248

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item