जल जीवन मिशन को लेकर दिखायी गयी हरी झण्डी

 सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के तत्वावधान में जल जीवन मिशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक अरविन्द सिंह यादव व अर्चना मौर्य ने बताया कि "फंक्शनल हाउस होल्ड टैप कनेक्शन, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल तथा जल-जनित बीमारियों से बचाव" हेतु शुद्ध जल संरक्षण जीवन के लिये बहुत जरूरी है। आने वाली पीढियों के लिए जल है तो कल है का मंत्र तथा वहनीयता बनाये रखना नितान्त आवश्यक है। हर घर जल नल योजना अन्तर्गत यह कार्यक्रम लोगों को जागरुक करने के लिये जनपद के समस्त विकास खण्डों के प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर किया जा रहा है। समस्त ग्राम पंचायत में कार्यशाला की बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाना है। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी सहायक पटल, प्रभाकर मिश्र, राकेश नाविक, रेखा मौर्य, विजय पाण्डेय सहित एक्शन फार रूरल डेवलपमेंट एवं विकास खण्ड के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Related

जौनपुर 730537923225975963

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item