कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया संत रविदास की जयंती
https://www.shirazehind.com/2024/02/blog-post_721.html
संत शिरोमणि की अस्थायी मंदिर में मूर्ति रखने पर हो गया था बवाल
यूसुफ खान
खेतासराय(जौनपुर) चार दिन पूर्व नगर के सर्वरपुर वार्ड में संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति स्थापना को लेकर हुए बवाल के बाद शनिवार को उसी भू भाग पर कड़ी सुरक्षा के पहरे में रविदास की जयंती सम्पन्न हो गई । प्रतिमा हटाने गए नायब तहसीलदार के साथ पहुँचे पुलिस के जवानो पर उपद्रवियों के हमला करने से माहौल बिगड़ गया था । गुरु रविदास जयंती शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली ।
अनुसूचित जाति के लोग यहाँ संत रविदास की तस्वीर लगाकर जयंती मनाते रहे । कार्यक्रम से पहले आयोजन कर्ता सुभाष राम ने बिना अनुमति वहाँ अनाधिकृत ढंग से रविदास की मूर्ति लगा दी । कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने दोनों पक्षों थाने बुलाया लेकिन एक पक्ष मूर्ति हटाने को तैयार नही हुए । राजस्व टीम के साथ पहुँचे नायब तहसीलदार ने इस स्थान को खेल कूद का मैदान बताकर पुलिस की मौजूदगी में हटाया तो बवाल हो गया । पत्थर बाजी में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए ।
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर 26 नामज़द समेत 76 लोगों पर बलवा, मारपीट और सरकारी काम काज बाधा समेत अन्य संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज हुआ । पुलिस ने शिकंजा कसते हुए मुख्य आरोपित समेत आठ को गिरफ़्तार कर चालान न्यायालय भेज चुकी है । जिसमें चार महिला शामिल है ।
सर्वरपुर वार्ड में शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, पूर्व में बवाल को देखते हुए दो प्लाटून पीएसी के अलावा थाने की फ़ोर्स मॉनिटरिंग कर रही थी ।
एसएचओ, दीपेंद्र सिंह
*कार्यक्रम में ये लोग रहे शामिल*
खेतासराय(जौनपुर) नगर के खुटहन मार्ग पर रविदास की जयंती विवादित स्थल पर ही आसपास क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में शिरकत किए । मामले की संवेदनशीलता को देख डिप्टी एसपी अजय सिंह शाहगंज खुद सुरक्षा का जायजा लेते दिखे । स्थानीय लोगों से वार्ता भी की, कहा कि जयंती मनाने की किसी तरह की रोक नही है । कंवरिया गांव के पूर्व प्रधान पति अजय कुमार आनंद सोनू गौतम,
अश्वनी कुमार, रंजीत कुमार, अभिषेक, विशाल, प्रकाश, हरिहर प्रसाद, अजय गौतम, रामलोचन, इरफ़ान अहमद, शमशाद अहमद,पूनम भारती सभासद, सोनू बौद्ध, अर्जुन भारती, रविंद्र कुमार, जियालाल सोनकर आदि रहे ।

