डीएम ने दिया सख्त निर्देश, खोदी गई सड़कों का शीघ्र कराया जाय मरम्मत

 जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र माँदड़ की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सुधारात्मक कार्यवाही जैसे स्पीड ब्रेकर लगाने, रोड पर साइनस बोर्ड लगाए जाने, डिवाइडर लगाने, सभी क्षतिग्रस्त डिवाइडर को सही करने, सभी अंडरपास पर लाइट की व्यवस्था कराए जाने आदि के संदर्भ में जानकारी ली।


 नेशनल हाईवे से बदलापुर जाने वाली रोड पर तहसील बदलापुर तथा निरीक्षण भवन मार्ग पर जाने हेतु सांकेतिक बोर्ड लगवाने, वाराणसी से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाने, रोड पर पेंटिंग पट्टी लगवाने, रोड के किनारे पौधों पर की व्यवस्था करने, रोड पर पेंटेड पट्टी लगवाने के निदेश दिया। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों जैसे खाखोपुर, टेकारी चौराहा, बसुही पुलिया नेवादा हाईवे आदि जगहों पर किये गये सुधारात्मक प्रगति की समीक्षा करते हुए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर सांकेतिक बोर्ड लगवाने, जहां भी कट्स है, वहां रंबल स्ट्रिप लगवाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने हेलमेट सीटबेल्ट एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अन्य अभियोगों में प्रर्वतन कार्यवाही की समीक्षा स्कूल वाहनों के फिटनेश के जांच कराने का निर्देश दिया। साथ ही जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग पर सुधारात्मक कार्यवाही में तेजी लाने, सभी एंबुलेंस क्रियाशील अवस्था में होने, जलालपुर चौराहे पर सिटी बस खड़ा करने पर होने वाली दुर्घटना के संबंध में सीओ से कार्यवाही करने का निर्देश दिया। एक्सईएन जल जीवन मिशन को निर्देश दिया कि रोड की मरम्मत समय से हो, नमामि गंगे के तहत खोदी गई सड़कों को मरम्मत कराएं। सिपाह के पास ओवरब्रिज के नीचे एक हिस्सा टूटने की खबर पर निर्देश दिया कि दो दिनों में मरम्मत कराएं। इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, एक्सईएन जलनिगम सहित सड़क सुरक्षा समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 7464421476046051969

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item