सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में आयोजित स्काउटिंग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के 5 दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में समापन समारोह/कार्यक्रम का आयोजन नरसिंह बहादुर जूनियर हाईस्कूल बदलापुर में हुआ। शिविर के अन्तिम दिन समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयारी एवं सजावट की प्रशंसा किया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रभारी एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामना प्रेषित किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. धीरेन्द्र पटेल, प्रो. विमलेश पाण्डेय, डॉ. रोहित सिंह, राजुल सिंह, कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह, लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, डॉ. कुलदीप शुक्ला ने अपने विचारों से छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। रोवर-रेंजर्स प्रभारी डॉ कर्मचन्द यादव और डॉ. रेखा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर का निरीक्षण कराया। प्रशिक्षक सुनील यादव, सोनम गुप्ता एवं अंकित यादव ने गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण प्रदान किया। छात्र-छात्राओं ने शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ प्रवीण सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. रितेश सिंह, डॉ. रितेश श्रीवास्तव, डॉ प्रसून सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।


Related

जौनपुर 4290960802714853506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item