कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क नेत्र शिविर तीन मार्च को

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में दिशा ऑख अस्पताल की तरफ से निःशुल्क नेत्र जॉंच शिविर का आयोजन तीन मार्च रविवार को किया गया है। यह शिविर 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक  चलेगा। विश्वविद्यालय कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के समन्वयक प्रो. राजकुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी अपने नेत्र का निःशुल्क परीक्षण करा सकते हैं। साथ ही ऑख से संबंधित बीमारियों के बारे में मुफ्त सलाह भी ले सकते हैं। यह शिविर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और उनके परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। जो भी परिवार आंख संबंधी समस्या से परेशान हो वह अपना परीक्षण कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को आकर करा सकता है।  

Related

जौनपुर 2937229606788522565

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item