सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में स्काउटिंग प्रशिक्षण

 

बदलापुर/जौनपुर। सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अशेष कुमार उपाध्याय ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण की गतिविधियों के बारे में छात्र-छात्राओं को रोचक ढंग से बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव होता है। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षण शिविर में युवा पीढ़ी का निर्माण देश सेवा के लिए होता है। छात्र-छात्राओं का नैतिक एवं चारित्रिक विकास होता है। प्रशिक्षक सुनील एवं सोनम गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा,परेड का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने प्रातः शारीरिक विकास के लिए बी.पी 6 व्यायाम कराया। द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया और उन्होंने माधवपट्टी गांव के सिविल सेवाओं में सफल 47 लोगों का भी उदाहरण दिया। कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. रेखा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर में लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, शैलेश विश्वकर्मा, दिनेश, संजय सिंह सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related

डाक्टर 4599579870509223215

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item