विद्यालय में तोड़फोड़ कर किया चोरी का प्रयास

 


, सिकरारा (जौनपुर)प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में बुधवार की रात अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। विद्यालय के शिक्षको द्वारा गुरुवार को थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की गई।

गुरुवार को शिक्षण कार्य हेतु निर्धारित समय पर विद्यालय के शिक्षक पहुंचे तो देखा कि विद्यालय की चहारदीवारी पर लगे सीसे को तोड़कर अंदर आकर तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया। अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में शराब पीकर दारू बोतल भी फोड़कर इधर उधर फेका गया है। शिक्षको ने थाना पर तहरीर देकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। जिससे विद्यालय में रखे सामानों की सुरक्षा हो सके।

Related

JAUNPUR 6635876230318451259

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item