डा. सन्दीप पाण्डेय पुन: बने भाविप शौर्य के निर्विरोध अध्यक्ष


जौनपुर। भारत विकास ​परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष और पर्यवेक्षक रवि जायसवाल तथा जिला समन्वयक ​नीरज श्रीवास्तव की उपस्थिति में बदलापुर पड़ाव स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद शौर्य की चुनाव सभा आयोजित की गयी। जिसमें सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। महिला संयोजि​का ज्योति श्रीवास्तव द्वारा वन्दे मातरम गीत गाया गया।

 संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल के प्रमुख कार्यक्रमों की चर्चा की। इसके पश्चात् चुनाव अधिकारी रवि जायसवाल जी ने सभी को चुनाव प्रक्रिया के नियमों से अवगत कराया। सर्वप्रथम नियमानुसार सचिव पद के लिये प्रशान्त सिंह लकी ने डा. आनन्द प्रकाश के नाम को प्रस्तावित किया। डा. अमरनाथ पाण्डेय तथा सन्दीप चौधरी ने उनके नाम का अनुमोदन किया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जतायी और डा. आनन्द प्रकाश सचिव पद के लिये चयनित किये गये। संस्था के सबसे महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष के लिये जयशंकर सिंह ने संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नाम को प्रस्तावित किया, फिर जनार्दन पाण्डेय व सुनील सिंह ने उनके नाम का अनुमोदन किया। उनके नाम पर पूरा सभागार तालियों से ​गूंज गया और एक बार पुन: डा. सन्दीप पाण्डेय को संस्थाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सावित्री सिंह, रश्मिता सिंह, अवधेश गिरि, राजेश कुमार, डा. प्रमोद सैनी, आनन्द अस्थाना, प्रमोद मौर्य, अम्ब्रेश पाठक, हर्षित गुप्ता, सुजीत यादव, आनन्द मिश्र, आनन्द देव वर्मा, समशेर बहादुर पाल, सन्दीप चौधरी, आशुतोष राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया।

Related

JAUNPUR 2311694779061521727

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item