जरूरतमंदो को दी गई सिलाई मशीन
https://www.shirazehind.com/2024/03/blog-post_97.html
जौनपुर। ठाकुरवाणी महिला कल्याण समिति सिंगरामऊ द्वार महिला उत्थान,महिला कल्याण, महिलाओं का सर्वांगीण विकास के लिए गौरीशंकर मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ स्वरोजगार कौशल हुनर की विस्तृत चर्चा हुई एवं बड़ी संख्या में जरूरतमंदो को सिलाई मशीन अन्य महिला कौशल हेतु सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक डॉ रानी अंजू सिंह , डॉ सरोज सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तिलकधारी महाविद्यालय, विनय सिंह (संबंधित अधिकारी) अंकिता सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ सिंह विक्की (अधिवक्ता) उपस्थित रहे ।
सफल कार्यक्रम के लिए संस्था की संस्थापक डॉ अंजू सिंह एवम संबंधित आयोजक मंडल को ढेर सारी बधाई।