युवक को घर के पास मनबढ़ों ने मारपीट कर किया घायल
https://www.shirazehind.com/2024/04/blog-post_258.html
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में एक युवक को उसी के घर के पास अज्ञात युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी अभिषेक पाल शनिवार को दोपहर में लगभग 12 बजे अपने घर के पास मौजूद था। तभी 5 की संख्या में पहुंचे अज्ञात युवकों ने उसे गाली गलौज देते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से अभिषेक पाल (28) घायल हो गया। वहीं मारने वाले युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवक के आंख में चोट आ गयी। घायल युवक ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लिखित तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।