शिक्षामित्र की मौत से शिक्षकों में दौड़ी शोक की लहर

 सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित कम्पोजिट विद्यालय संसारपट्टी में  शिक्षामित्र पद पर तैनात असैथा बलजोर पट्टी निवासिनी अंजना सिंह का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। घटना की जानकारी होते शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ उठी। जानकारी के अनुसार असैथा बलजोर पट्टी निवासिनी शिक्षामित्र अंजना सिंह (42) पत्नी अरूण सिंह इन दिनों चेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। पति घर पर ही रहते हैं। दो बेटे गुजरात के अहमदाबाद शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों बेटे अपनी मां के उपचार हेतु अपने साथ अहमदाबाद ले गये जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ उठी। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य ने जहां गहरा दुःख व्यक्त करते शोक संवेदना प्रकट की। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका उषा सिंह, एआरपी पंकज सिंह, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, संजय सिंह, सतीश सिंह, डाॅ. रणंजय सिंह, दुष्यंत मिश्र, सुधाकर सिंह, देवेन्द्र सिंह, एनबी सिंह, उमेश चन्द्र यादव, अरविन्द यादव समेत अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Related

JAUNPUR 9168775906448361964

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item