खेत में पेड़ पर लटकता मिला मजदूर का शव

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोरवालिया गांव निवासी अधेड़ मजदूर का शव उसके खेत में पेड़ से लटकता मिला। मृतक बुधवार को घर से गेहूं काटने निकला था और वापस नहीं लौटा था। सुबह की सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते शव को देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक अवसाद से जूझ रहा था और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी हरदेव यादव (55) मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। घर से लगभग 500 मीटर दूर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास उनका खेत है। बुधवार दोपहर को गेहूं काटने के लिए गए थे लेकिन रात में घर नहीं लौटे। उनकी पत्नी ने कुछ लोगों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह उनके खेत के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे उनका शव लटकते हुए मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस वालों को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटी है जो पढ़ाई कर रही है। मृतक कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान थे। 3 बेटियों में से बड़ी बेटी का विवाह कर चुके थे। ढाई साल पहले दूसरी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी तभी से वह काफी परेशान रहने लगे थे। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related

जौनपुर 8994320457406102728

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item