राजपूताना सेवा संघ की कार्यकारणी का हुआ गठन

 सुइथाकला, जौनपुर। अखंड राजपूताना सेवासंघ की बैठक विकास खण्ड स्थित ईशापुर गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां राजपूताना सेवा संघ के संगठन के विस्तार पर विचार—विमर्श किया गया। साथ ही निवर्तमान प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए उसके विस्तार पर चर्चा की गयी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लोगों को राजपूतों की उत्पत्ति उनके त्याग, बलिदान और पराक्रम के विषय में जानकारी दी गयी। सेवा संघ की कार्यकारिणी के गठन के फलस्वरूप जौनपुर जिलाध्यक्ष के रूप में नवनिर्वाचित डॉ विनोद सिंह वत्स, शाहगंज विधानसभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मोनू, विकास खण्ड सुईथाकला के अध्यक्ष संजय सिंह, शाहगंज विधानसभा के पुरोहित अध्यक्ष प्रणय तिवारी पत्रकार तथा शाहगंज मीडिया एवं संपर्क प्रमुख पत्रकार आशुतोष सिंह उर्फ महादेव को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन देवेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संघ के जिला संगठन सचिव जितेंद्र सिंह, जिला संपर्क प्रमुख अजय सिंह, मंडल संपर्क प्रमुख सीताराम सिंह, समाजसेवी कमलेश सिंह, संतोष सिंह, राजू सिंह, अंबुज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, बब्बू सिंह, राहुल सिंह, इन्द्र प्रताप सिंह, नंदा सिंह, सोनू सिंह, दिनेश सिंह, शम्भू सिंह, विजय प्रताप सिंह, मनबोध सिंह, कन्ता सिंह, समर बहादुर सिंह, अजय सिंह सहित क्षेत्रीय प्रबुद्धजन एवं उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 1712915952604965712

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item