विपक्ष का अस्तित्व खतरे में : दर्शना सिंह

जौनपुर:  जौनपुर लोकसभा के तहत मल्हनी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज यादवेश इंटर कालेज नौपेडवा मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव राज्य सभा सांसद दर्शना सिह रही। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बूथ अध्यक्ष से पार्टी में आज कई नेता उच्च पद तक पहुंचे हैं। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम कर दिया वो अभी तक असम्भव लगता था। कश्मीर से धारा 370 हटानी हो या अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो ऐसे कई ऐतिहासिक काम नरेंद्र मोदी ने किए हैं। इसीलिए देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। 


भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि विपक्ष कहता है मोदी हटाओ लेकिन उनकी सुनता कौन है। सवा सौ करोड़ देशवासी मोदी का परिवार है। घमंडिया गठबंधन को जनता नकार चुकी है। भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का बलिदान मेहनत और समर्पण है। 


लोकसभा प्रवासी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उप्र सरकार ने आज जो माहौल बनाया है कानून व्यवस्था का, उससे जनता कह रही है की रामराज्य आ गया है। विपक्ष का अस्तित्व खतरे में है। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाना है।


लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि हर मंडल आपस में कम्पटीशन करे की इस बार वे एक दूसरे से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मल्हनी विधानसभा में अधिकाधिक मतदान हो, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत करनी होगी। एक एक वोट कीमती है।


जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ता चलाता है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत से कहीं भी पहुंच सकता है। अब तक जो भी अभियान कार्यक्रम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करते हुए उसको सफल बनाया। मल्हनी विधानसभा इस बार भी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। कोई भी घर न छूटे वोटर पर्ची हर घर तक पहुंचनी चाहिए। भाजपा के अंदर कार्यकर्ता ही सबसे मजबूत कड़ी है। सांसद, विधायक कार्यकर्ता ही बनाते हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के घर तक पहुंचना होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन किया था। इस बार उससे अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है। पांचों मंडल के कार्यकर्ता अथाह परिश्रम कर रहे हैं। 


मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि सम्मेलन में  सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बूथ अध्यक्षों ने भी इस बार 400 पार का संकल्प लिया।


संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर सुधाकर उपाध्याय मनोज सिंह पाणिनी सिंह  मनोरमा मौर्य रागिनी सिंह राजीव सिंह मल्हनी विधानसभा के प्रभारी एव संयोजक, सभी पांचो मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एव पांचो मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 3523367549398775808

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item