चुनाव तक कोई शिक्षक जिला मुख्यालय छोड़कर बाहर न जाय: बीएसए

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जिस शिक्षको की ड्यूटी चुनाव में नही लगायी गयी है वे मतदान तक जिला छोड़कर  बाहर न जाय। बीएसए ने कहा कि जिला विकास अधिकारी का सख्त आदेश है कि कोई शिक्षक चुनाव तक जिले से बाहर न जाय। 

बीएसए ने बताया कि  लोकसभा चुनाव -2024 दिनांक 25 मई  को होना है, जिसमें आप सभी के विकास खण्ड से शिक्षक, शिक्षिकओं एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया गया है कि ऐसे शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारी जिनकी ड्यूटी निर्वाचन में नही लगी है वे सभी निर्वाचन तिथि तक मुख्यालय पर बने रहेगे।


अतः उक्त के क्रम में आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में ड्यूटी नही लगी है ऐसे शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारी निर्वाचन तिथि तक जनपद मुख्यालय नही छोडेगे। अपरिहार्य स्थिति में अधोहतस्ताक्षरी से अनुमति लेने के उपरान्त ही जनपद मुख्यालय छोडा जाय। प्रकरण चुनाव से सम्बन्धित है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। 

Related

जौनपुर 7296061246931257145

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item