सस्ता है हृदय के रोग का इलाज: डा0 नीरज प्रकाश सिंह

 

जौनपुर। हृदय रोग संस्थान कानपुर के प्रख्यात हार्ट सर्जन एवं राजकीय कानपुर मेडिकल कॉलेज के ह्रदय रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा0 नीरज प्रकाश सिंह ने कहा है कि किसी को भी सांस लेने में कठिनाई होती हो, सीने में दर्द हो, शुगर हो धुम्र पान करता हो तो उसे हृदय रोग होने की संभावना है। इसे नजर अंदाज न करें तत्काल चिकित्सक को दिखायें।  वे रविवार को नगर के  एमएस पैरामेडिकल कालेज पालिटेकनिक चैराहा इलाहाबाद रोड पंजाब बैक के बगल में भारत समाज विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क हृदय रोग के जांच शिविर के दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित रोगियों को सम्बोधित कर रहे थे ।

 एक सवाल के जबाब में उन्होने बताया कि हृदय रोग की जांच एवं इलाज सुलभ, सस्ता और आसान है। सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रूपये का प्रति साल कैषलेष इलाज के साथ सस्ते में जन औषधि केन्द्र दवाओं के लिए खोल रखा है।   गलत खान पान, तनाव और अधिक तेल घी में बने खाद्य पदार्थो के सेवन से हृदय के रोग बढ़ते जा रहे है इसकी चपेट में कम आयु के लोग भी आ रहे है। इन सबसे बचने की जरूरत है और सकारात्मक जीवन जीने, नियमित दिनचर्या सही जीवन शैली  तथा मार्निग वाक करने से हार्ट रोग की चपेट में आने से बचा जा सकता है। 

उन्होने कहा कि जिन लोगों को हार्ट अटैक हो चुका है। वे चिकित्सकों की सलाह पर नियमित दवायें लें, ब्लड प्रेसर सामान्य रखने का प्रयास करे, नमक हल्का लें, शराब सिगरेट का सेवन कत्तई न करे, नींद पूरी ले और तनाव से बचे और व्यायाम करें और सकारात्मक जीवन व्यतीत करें। उन्होने कहा कि 60 साल से अधिक लोगों को हार्ट की बीमारी से बचने के लिए  वसायुक्त खाद्य पदार्थो का प्रयोग ने करें। इससे कोलेस्ट्राल के स्तर में वृद्धि होती है। जिससे धमनियों में रूकावट हो सकती है। पौष्टिक खाद्य पदार्थो का सेवन करे । उन्होने कहा कि   आयु अधिक होने पर खान पान में नियंत्रण रखें, शिविर में डा0 नीरज प्रकाश सिंह ने कुल 92 मरीज  देखे गये और परामर्ष दिया गया। हार्ट सर्जरी में गोल्ड मैडलिस्ट सर्जन ने शिविर में मेडिकल कालेज कानपुर से आपरेशन करा कर ओपेन हार्ट सर्जरी से जुड़े पुराने दो दर्जन से अधिक केस  देखा भी देखा। इस अवसर पर निःशुल्क इसीजी , आवश्यक खून की जांच गयी तथा दवायें वितरित की गयी।  ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर हर माह के दूसरे रविवार को निरन्तर लगता रहेगा।

Related

डाक्टर 7618381031639237360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item