राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37251 मामलें हुए निस्तारित
https://www.shirazehind.com/2024/09/37251.html
जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन व कुशल निर्देशन तथा श्री रणजीत कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं श्री प्रशांत कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में 14 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल, जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रीता कौशिक, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण, अपर प्रधान न्यायाधीशगण तथा समस्त सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

