जनक कुमारी इण्टर कालेज के बच्चों ने प्रयागराज में किया जिले का झण्डा बुलंद
https://www.shirazehind.com/2024/09/blog-post_122.html
जौनपुर। जनपद स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जनक कुमारी इण्टर कालेज के बच्चों ने प्रयागराज के राज्य विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का दबदबा बनाने में कामयाब हुए है। इस कालेज छात्रों ने कांटे की टक्कर में चौथा स्थान प्राप्त किया। यह गुड न्यूज मिलते ही कालेज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रिंसपल जंगबहादुर सिंह, टीचर विपिनेश श्रीवास्तव समेत पूरे कालेज का स्टाफ प्रतियोगी बच्चों को बधाईयां एंव आर्शीवाद देते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले प्रतियोगिता में हमारे कालेज के बच्चे प्रथम स्थान अवश्य लायेगें।
इस प्रतियोगित में शिक्षा पटेल,अंशिका नंदन,दीप्ति गौतम,सेफाली प्रजापति, प्रिया भारती और गर्गी मिश्रा ने प्रतिभाग किया।

