पूर्वांचल विश्वविद्यालय की गरिमा को बट्टा लगाने वाला एक छात्रा की चिठ्ठी सोशल मीडिया में वायरल
https://www.shirazehind.com/2024/09/blog-post_129.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक छात्रा का शिकायती पत्र और ऑडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच बैठा दिया है। यदि छात्रा का आरोप सही है तो यह गुरू शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने तथा विश्वविद्यालय की गरिगा तार तार करने का घृणित कार्य है।
इस मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कुलपति के पीआरओ डॉ मनोज मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया में वारल होने के बाद कुलपति ने जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर एक छात्रा ने अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रा ने इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति के पास लिखित शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर उसे वाट्सएप कॉल चैटिंग के माध्यम से और अपनी केबिन में बुलाकर अश्लीलता करते हैं।
छात्रा ने शिकायत पत्र में प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उसे नियमित रूप से शाम 7:30 से 8:00 बजे के बीच फोन करते हैं और अनुचित बातें करते हैं। छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर उसे वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर करते हैं, और उसके विरोध के बावजूद उसे कॉलिंग के लिए बाध्य करते हैं।छात्रा ने आगे बताया कि प्रोफेसर ने एक बार उसे अपने चेम्बर में बुलाकर आपत्तिजनक बातें की। शिकायत के अनुसार, जब छात्रा उनके फोन कॉल का जवाब नहीं देती या उनके चैम्बर में जाने से इनकार करती है, तो वह अन्य छात्रों के सामने उसे डांटते हैं। साथ ही, उन्होंने विभागाध्यक्ष और सीनियर छात्रों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की हैं।छात्रा ने प्रोफेसर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके साथ कोई गलत घटना घटने से पहले उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की है कि वे यौन उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई करें ताकि भविष्य में किसी और छात्रा को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

