जश्न ईद मिलादुन्नबी : सोलह छात्रों को दी गई हिफ्ज़ की डिग्री
रातभर उलेमाओं ने की तक़रीर तो शायरों ने बांधी समां
यूसुफ खान
खेतासराय(जौनपुर) क़स्बे का जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी का पर्व अक़ीदत के साथ गुरुवार को भी मनाया गया । अंतिम दिन होने के चलते दूसरे दिन लोगों का हुजूम उमड़ा रहा । देर रात्रि जलसा के कार्यक्रम में मदरसे के फ़ारिग हुए हिफ्ज़ के सोलह छात्रों को उपाधि देकर सम्मनित किया । उलेमाओं ने रात भर तक़रीरे पेशकर अल्लाह के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया तो शायरों ने नातिया कलाम पेशकर समां बांध दिया ।
जलसे का प्रारंभ तेलावते पाक की आयत से हाफिज़ जलालुद्दीन ने किया ।
काज़ी-ए शहर हरदोई सय्यद उवैस मुस्तफ़ा कादरी, नागपुर से आये मौलाना सय्यद आलम गीर अशरफ़, शफ़ीक़ बनारसी व मुफ़्ती हम्माद रज़ा मुरादाबादी समेत अन्य उलेमाओं ने तकरीरे पेश की । अब्दुल कादिर प्रतापगढ़ी, ज़्यायज़दानी बुलबुल बहराइच व भागलपुर अज़मत रज़ा ने नातिया कलाम पेशकर महफ़िल में समां बांध दिया । लोग रात भर दाद देते रहे ।
मदरसा एजाजुल उलूम से हिफ्ज़ कर चुके मोहम्मद गुफरान, शराफत हुसैन, आदिल, मो अतहर, नदीम, शान मोहम्मद, फैजान, राशिद, मुबीन, मोहम्मद आसिफ, राशिद, अबू जैद, मोहम्मद जीशान, रिजवान, हाशिम व मो साकिब साकिब को उपाधि दी गई । अध्यक्षता मुफ़्ती मोहिद्दीन तथा संचालन जलालुद्दीन ने किया ।
एसओ दीपेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ चक्रमण करती दिखे । कार्यक्रम संयोजक सय्यद ताहिर ने आभार जताया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चेयरमैन वसीम अहमद, एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, सीओ अजीत सिंह चौहान, असलम खान, पत्रकार यूसुफ खान, सरफराज अहमद, वामिक अंसारी, सभासद सलीम अंसारी, एजाज अहमद समेत राजस्व व बिजली महकमा कर्मचारी मौजूद रहे ।
मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश रहा वर्जित
खेतासराय(जौनपुर) यहाँ दो दिन तक रात्रि में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भोर तक रुट डाइवर्जन रहा । सजावट व अन्य कार्यक्रम के चलते प्रशासन ने बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया । जौनपुर मार्ग पर हबीब हॉस्पिटल और शाहगंज मार्ग पर बारा वाहनों को रोक दिया । सबसे अधिक समस्या दैनिक यात्रियों को हुई उन्हें घूमकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा । हालांकि भोर में रुट डाइवर्जन ख़त्म होने से मालवाहक वाहनों ने राहत की सांस ली । वही एमरजेंसी मरीजों को ले जाने एम्बुलेंस को पुलिस और अंजुमन रजाकार खुद वाहन आगे बढ़ाते देखे गए ।

