जनपद में फूलो की खेती में ग्लैडियोलस का मिला लक्ष्य

 

जौनपुर। उद्यान विभाग को 05 हे0 लघु एंव सीमान्त कृषक और 02 हे0 अन्य कृषक को खेती कराने का मिला लक्ष्य- ग्लेडियोलस एक बहुत ही सुन्दर फूल है जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय फूलों में से एक है। इसके पौधो की उंचाई 2 से 8 फीट तक होती है। भारत में ग्लेडियोलस सबसे लोकप्रिय व्यवसायिक कट फ्लावर फसल बन गया है। ग्लेडियोलस की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है ग्लेडियोलस उद्यान एंव फूलो की सजावट के लिए आदर्श  है ग्लेडियोलस गुलदस्ते के लिए बहुत अच्छा है। ग्लेडियोलस का प्रयोग औषधी के रूप में किया जाता है, जैसे दस्त और पेट की गडबड़ी में  बहुत ही लाभकारी है। ग्लेडियोलस की खेती करके किसान अधिक धन कमा के अपनी आय दोगुनी कर सकते है। जिस खेत में ग्लैडियोलस की खेती करनी हो उसकी 2 से 3 बार अच्छी तरह से जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बना लेना चाहिए बुवाई करने का सही समय मध्य अक्टूबर से नवंम्बर तक रहता है। ग्लैडियोलस 01 हे0 भूमि मे रोपाई हेतु लगभग दो लाख कन्दो की आवश्यकता पड़ती है पौधो से पौधो की दूरी 20×20 से0मी0 से एवं गहराई 05 से0मी0 पर रोपाई करनी चाहिए। ग्लेडियेलस की खेती में लागत तीन लाख रूपये आती है और मुनाफा दस लाख तक संम्भावित है। हालांकि इसके सफल उत्पादन के लिए किसानों को कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है। इसके साथ ही, जिला उद्यान विभाग द्वारा ग्लैडियोलस की खेती पर अनुदान अनुमन्य है, अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी से सम्पर्क कर के खेती के बारे में अधिक जानकारी ले सकते है।

Related

जौनपुर 6154438455154351234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item