सपा नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ दर्ज कराया जान से मारने का धमकी देने का मुकदमा
https://www.shirazehind.com/2024/09/blog-post_794.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के बरसठी ब्लाक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के विधायक तुफानी सरोज के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा बरसठी थाने में दर्ज कराया है। केराकत विधायक के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने के बाद सपा में हड़कंप मच गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट गयी है। रपट दर्ज कराने वाले नेता का मोबाईल फोन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से मछलीशहर की विधायक रागिनी सरोज और केराकत विधायक तुफानी सरोज के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया में टिपणी कर रहे थे। जिसको लेकर तुफानी सरोज और बरसठी ब्लाक अध्यक्ष विवेक यादव के बीच हुई बातचीत का ऑर्डियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जिसको लेकर विधायक ने ब्लाक अध्यक्ष विवेक यादव के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। विवेक यादव बुधवार को एसपी डॉ अजयपाल शर्मा से मिलकर शिकायत किया कि केराकत विधायक तुफानी सरोज ने 19 सिमम्बर को सुबह नौ बजे मुझे फोन करके मुझे धमकाने लगे कि तुम्हारी दुकान पर चढ़ जाऊंगा तुम्हारी औकात ही क्या है मैने 2004 में ठाकुरो के ऊपर गोली चलवा दिया था तुम्हे पता नहीं सम्हल जाओ नहीं तो ठीक नहीं होगा। ठाकुर शब्द के आड़ में मुझे भी उनके द्वारा गोली मारने की धमकी दी गयी और इतने पर भी नहीं रूके और उन्होने कहा कि विधानसभा तुम्हारे बारे मे जान जाय अगर तुम्हारे साथ कोई वारदात हो तो मुझे कोई दोषी न कहे और इन्होने कहाँ की तुम्हारे जैस गुण्डी-गुण्डा बहुत देखा हूँ इनसे हमको जान-माल का खतरा है। मुझे कोई भी खतरा होता है तो इसके जिम्मेदार विधायक केराकत तुफानी सरोज होगे।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
इस मामले पर विधायक का पक्ष लेने के लिए उन्हें फोन किया गया लेकिन संपर्क नही हो पाया।
केराकत विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद सपाइयों में हड़कंप मच गया है।


ए गुन्डों की पार्टी है ही
जवाब देंहटाएंYe log aapasi gutbaaji ko alag disha dena chah rahe hain,jo ki party ke liye 2027 vidhansabha chunav ke lihag se kafi nuksan dikhayi de raha hai. Aur mera anurodh hai jile ke varishth natao se ki mamle ko sangyan mein lekar isko jald se jald suljhaye....
जवाब देंहटाएंYah kaun sa Neta hai Vivek Ydav kaun sa Neta hai yaar aap log aisa bol 20t7 mein koi prabhav nahin padega Vivek Yadav koi Neta nahin hai yah block adhyaksh pad se bhi hat jaega ek din thik h
जवाब देंहटाएं