सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर खेतासराय में शेर आने की उड़ी अफ़वाह

 यूज़रों ने वायरल वीडियो को यहाँ बताकर फैलाया दहशत 

यूसुफ खान

खेतासराय(जौनपुर) नगर के समीप मनेछा पेट्रोल टँकी पर सोशल साइट्स प्लेटफार्म पर यूज़रों ने गुरुवार की देर शाम शेर आने की अफवाह फ़ैलाई को इलाके में दहशत फैल गई । हालांकि पुलिस ने इसकी तहक़ीक़ात कराई तो वायरल ख़बर फ़र्जी निकली । शेर को यहाँ न आने की सूचना पर लोगों ने राहत की सांस ली । 

दरअस्ल गुरुवार की देर शाम क़रीब साढ़े ग्यारह बजे उक्त गांव के नायरा पेट्रोल टँकी पर शेर को विचरण करने का वीडियो प्रसारित होने लगा । देखते ही देखते यूज़रों ने उस वीडियो को जमकर शेयर किया जाने लगा । जिससे से इलाके में हड़कंप मच गया । स्थानीय पुलिस ने जाँच कराया तो ये वीडियो गुजरात का निकला जो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है । 

नायरा टँकी के इंचार्ज फ़िरोज अहमद खान ने बताया कि इस सूचना को सुनकर मैं खुद हैरान हूँ ।   

सोशल प्लेटफार्म पर शेर आने की फ़र्जी ख़बर प्रसारित की गई है । जाँच कर कार्यवाही की जाएगी । 

                      

               एसएचओ दीपेंद्र सिंह, खेतासराय ।

Related

डाक्टर 9153637364370253483

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item