पूर्व विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


 जौनपुर। पूर्व विधायक के प्रतिनिधि व पत्रकार खुर्शीद अनवर खान को अंडरवर्ल्ड डॉन अबूसलेम के गुरगों द्वारा जान से मारने की धमकी के मामले में जौनपुर ज़िले के खेतासराय थाने में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एंव पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल एंव दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

सोशल मीडिया पर व्यंगात्मक पोस्ट लिखने के कारण 12 सितंबर की रात पूर्व विधायक नदीम जावेद के गुरगों ने पत्रकार खुर्शीद अनवर पर प्राण घातक हमला किया और उनका मोबाईल फोन छीन लिया था. इस मामले में 14 सितंबर को जौनपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक नदीम जावेद सहित 6लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था. इस मुकदमे के बाद खुर्शीद को लगातार धमकियां मिल रही थीं. चार दिन पूर्व खुर्शीद ने पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा से मिलकर शिकायत की थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खेतासराय थाने में आज पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

Related

डाक्टर 3893931627778502280

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item