खुर्शीद की हुई पिटाई, जिले की राजनीति गरमाई, नदीम जावेद ने किया पलटवार

जौनपुर। बीती रात नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के शकरमण्डी मोहल्ले में पूर्व विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि रहे खुर्शीद अनवर खान पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने हमला बोलकर जमकर मारपीटा और उनका मोबाइल फोन छिनकर फरार हो गये। इस वारदात के पीछे खुर्शीद ने पूर्व विधायक नदीम जावेद का हाथ होना बताकर एसपी से मिलकर अपने जानमाल की सुरक्षा की गंुहार लगायी है। खुर्शीद ने यह भी आरोप लगाया कि बदमाशों ने जाते समय कहा कि यदि तुम नदीम जावेद के खिलाफ कुछ लिखोंगे या बोलोगें तो गोली मार देगें। इस घटना से जिले की राजनीति गर्मा गयी है। नदीम विरोधी कांग्रेसी नेता व भाजपा नेताओं में इसको लेकर चर्चा होने लगी है।  

उधर नदीम जावेद ने पलटवार करते हुए कहा कि आज तक मैने एक चीटी नही मारा न ही किसी से ऊंची आवाज में बात भी नही किया। उन्होने कहा कि उसने मुझसे पैसे उधार ले रखा है यह पैसे मैने आन लाइन उसके खाते में दिया है जब मैं अपना पैसा वापस मांग रहा हूं तो वह पैसा वापस न देना पड़े इस लिए सोशल मीडिया में मेरे खिलाफ अनाप सनाप पोस्ट करना शुरू कर दिया अब खुद ही एक झूठी कहानी बनाकर यह नया बवेला खड़ा किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात करीब आठ बजे नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के शकरमण्डी मोहल्ले में खेतासराय थाना क्षेत्र पाराकमाल गांव के निवासी व नगर के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि रहे खुर्शीद अनवर खान पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हमला करके उन्हे मारा पीटा और उनका मोबाइल फोन छिनकर भाग निकले। खुर्शीद ने बताया कि मै तत्काल शकरमण्डी पुलिस चौकी पर लिखित सूचना दिया उसके बाद आज दोपहर में एसपी डा0 अजयपाल शर्मा से मिलकर लिखित शिकायत किया। उन्होने बताया कि मैं अपने अपने शोसल साइट पर नेताओं पर कटाक्ष्य करते हुए पोस्ट लिखता रहता हूं। ऐसी ही कई पोस्ट मैने सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद के खिलाफ लिखता रहता हूं। मेरी आवाज को दबाने के लिए वे हर समय धमकी दिलवाते रहते है। इसी वजह से कल शाम बदमाशों ने मेरे ऊपर हमला बोलकर मारपीटा और मेरी मोबाइल छिन ले गये जाते समय बदमाशों ने मुझे धमकी दिया कि नदीम जावेद के खिलाफ कुछ लिखोगें तो गोली मार देगें। खुर्शीद ने इसके अलावा नदीम पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए उन्हे राष्ट्रीय स्तर का दलाल तक कह डाला। 

उधर इस मामले पर शिराज ए हिन्द डॉट ने पूर्व विधायक नदीम जावेद से बातचीत किया तो उन्होने कहा कि यह सारा आरोप निराधार है बकवास है। नदीम ने कहा कि वह बहुत की घटिया इंशान है जिसे मैने पाला पोशा समय समय पर आर्थिक मदद किया आज वह मेरे ऊपर झूठा इल्जाम लगा रहा है। नदीम ने कहा कि मैने उसे तीन किश्तो में 60 हजार, दो लाख और ढ़ाई लाख रूपये उधार दिया है यह पैसा मैने उसके खाते में आन लाइन दिया है। जब अपना पैसा वापस मांग रहा हूं तो वह मेरे खिलाफ झूठी पोस्ट करना शुरू कर दिया है जिससे मैं डरके पैसा वापस न मांगे। 

नदीम ने यहां तक कहा कि यह व्यक्ति फेसबुक पर ओहदेदार लोगों के खिलाफ अनाप सनाप टिपणी करके धन उगाही करता है। 


Related

जौनपुर 8888184896794307557

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item