डीएम ने किया नौ कन्याओं का पूजन , लिया आशीर्वाद

 जौनपुर। जनपद में आज शारदीय नवरात्रि की नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर अपने आवास पर मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर नवरात्र आराधना पूरी की। मंत्रोच्चार के बीच पूजन प्रक्रिया में उन्होंने नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव पखारकर उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। 

          जिलाधिकारी ने पहले कन्याओं के पैर धोये उसके बाद उनको टीका लगाया। इसके बाद कन्याओं को किताबों के साथ स्कूल बैग, टिफिन और अन्य उपहार दिया।
             इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि की तथा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी और त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

Related

जौनपुर 4374366412380439465

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item