पूर्वांचल के कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को किया मंत्रमुग्ध
तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
मंच से युवा कलाकारों की निखरती है प्रतिभा: अयाज खान
जौनपुर: युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने व विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश यादव व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आयोजकों की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजनों में भाग लेने से युवा कलाकारों की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें अपनी कला को बढ़ाने का सुनहरा मौका भी मिलता है।
एलके चैरिटेबल ट्रस्ट व प्रबंधक महासभा के तत्वावधान चल रहे महोत्सव को संबोधित करते हुए राजमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि स्ववित्त पोषित प्रबंध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल स्ववित्तपोषित प्रबंध संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश तिवारी ने जो युवा कलाकारों जो मंच दिया है इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। विशिष्ट अतिथि भोजपुरी कलाकार अयाज खान ने कहा कि आज हमारा देश तेजी से विकसित हो रहा है और अगर इसी तरह हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए मंच मिलेगा तो उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस तरह के आयोजन से कलाकारों को मनोबल बढ़ेगा।
कार्यक्रम का संचालन संचालन अविनाश दुबे और महोत्सव को आए हुए अतिथियों का आयोजक डा. दिनेश तिवारी ने स्वागत तथा आयोजन समिति की निवेदिता राय ने सभी के प्रति आभार जताया। इंदभान सिंह ज्ञान प्रकाश पाठक रत्नेश तिवारी संजय सिंह महेंद्र गुप्ता अजय द्विवेदी उपेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

