वाल्मीकि जयन्ती पर रामायण पाठ का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2024/10/blog-post_698.html
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के महिमापुर डीह गांव के स्थानीय मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन हुआ जहां आस—पास गांव के समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर रामायण पाठ और श्रवण किया। बक्शा बीडीओ के निर्देश पर सचिव महेश तिवारी और ग्राम प्रधान नंद लाल यादव ने मंदिर का जायजा लिया। साथ ही मंदिर सुंदरी करण के लिए आवश्यक कार्य का आश्वासन दिया। मंदिर की सीढ़ियों और परिसर में इंटरलॉकिंग कार्यों सहित साफ सफाई के लिए डस्टबीन कूड़ेदान आदि की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। सचिव एवं प्रधान ने मंदिर की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यों का कराये जाने का आश्वासन दिया जिसके लिये उन्होंने बीडीओ बक्शा को अवगत भी कराया। इस अवसर पर विनोद यादव, मनोज यादव, पब्बर राम यादव, जयनाथ यादव, रामबली यादव, पंधारी यादव, अर्जुन यादव, धर्मेद्र, जितेंद्र, राम सिंह, अजय, सुनील यादव, अमित यादव, शिवम, यथार्थ आदि उपस्थित रहे।002

