सपा सत्ताईस का सत्ताधीश होर्डिंग से मायूस कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कवायद में जुटी

  हरियाणा चुनाव में पीडीए की हार से कार्यकर्ता मायूस। 

  होर्डिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म। 


 संतोष कुमार दीक्षित 

लखनऊ ।राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव के आवास के बाहर सत्ताईस का सत्ताधीश नारे के साथ लगी होर्डिंग को लेकर सत्ता के गलियारों में खासी चर्चा है। वैसे राजनीतिक पंडित इसे हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीडीए गठबंधन की हार से मायूस कार्यकर्ताओं में पुनः जोश भरने की कवायद से जोड़कर देख रहे हैं। 


    बीते दिनों हरियाणा में संपन्न हुए विस चुनाव में पीडीए गठबंधन की हार तथा भाजपा की हैट्रिक से पीडीए को बड़ा धक्का लगा है। यहां तक की सपा विधान सभा उप चुनाव को लेकर गठबंधन साथियों से सीट बंटवारे में उलझी हुई है सूत्रों की माने तो हरियाणा में सत्ता में आने का दम्भ भरने वाली कांग्रेस भाजपा से करारी हार के बाद भी सपा से उपचुनाव में तीन सीटें मांग रही है इसके लिए सपा तैयार नहीं है जबकि हरियाणा में कांग्रेस पीडीए गठबंधन को इस बार राज्य में सत्ता वापसी का पूरा भरोसा था किंतु परिणाम आशा के बिल्कुल विपरीत रहे। हरियाणा की हैट्रिक को कहीं यूपी में भी भाजपा न दोहरा दे यही आशंका गठबंधन दलों को सता रही है। यह हार बड़े नेताओं से अधिक छोटे कार्यकर्ताओं में हताशा का कारण बन सकती है। जिसे लेकर सबसे अधिक समाजवादी पार्टी सतर्क है क्योंकि सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के सीधे दावेदार हैं। जबकि पीडिए गठबंधन के सहयोगी दल अपना दल कमेरावादी इस समय गठबंधन से अलग  मीरापुर,कुंदरकी, मझवां, विधान सभा में प्रत्याशियों की लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं श्री यादव के आवास के बाहर लगी होर्डिंग के विषय मे ज्यादातर राजनीतिक पंडित हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन पीडिए की हार से देख रहे हैं।

भाजपा में भी टिकट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों में  सिरफुटव्वल 

लखनऊ। भाजपा गठबंधन के सहयोगी दल निषाद रालोद पार्टी भी विधान सभा उपचुनाव में टिकट में हिस्सेदारी मांग कर भाजपा के लिए सिरदर्द बन गई। सूत्रों के मुताबिक भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं संघ किसी भी गठबंधन को सीट देने के मूड में नहीं है लेकिन जातिय समीकरण भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक को परेशानी में डाला है जिनको लेकर प्रदेश समेत दिल्ली दरबार तक प्रदेश के नेताओं व प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम समेत सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद भी दिल्ली दरबार में जमे हुए हैं। सूत्रों की माने तो रालोद एवं निषाद पार्टी को एक एक सीट मिल सकती है।

Related

डाक्टर 7877642597447567130

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item