जायसवाल समाज के कुलदेवता की जयंती 8 नवम्बर को मनेगी: जय प्रकाश

 सामूहिक पूजन एवं दीपदान के साथ ही आयोजित होगी विचार गोष्ठी

जौनपुर। भगवान विष्णु के अंशावतार एवं जायसवाल समाज (कलवार जाति) के कुलवंशज राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती 8 नवम्बर दिन शुक्रवार को मनायी जायेगी। यह आयोजन नगर के सब्जी मण्डी में स्थित श्री जायसवाल सभा (धर्मशाला) के प्रांगण में सायं 5 से रात्रि 8 बजे तक मनायी जायेगी। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं मंत्री मनीष जायसवाल ने बताया कि उक्त अवसर पर सामूहिक पूजन एवं दीपदान किया जायेगा। साथ ही गोष्ठी करके अपने कुलदेवता के चरित्र वर्णन पर विचार प्रकट किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक डा. ओम प्रकाश गुप्त ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।


Related

डाक्टर 8098612432392708320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item