एसपी सिटी के आदेश पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा हुआ दर्ज


 जफराबाद।क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी एक महिला के प्रार्थनापत्र पर एसपी सिटी ने आरोपियों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।उनके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गयी है।

मिसिरपुर गांव निवासी सुमन यादव पुत्री सभाजीत यादव ने आरोप लगाया है कि उसके ससुरालीजन ने उसके माता-पिता के द्वारा दिए गए स्त्री धन को हड़प लिया है। तथा उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। सुमन की शादी 21 अप्रैल 2024 को वाराणसी जिले के थाना फूलपुर के असली गांव में हुआ था।शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पति अशोक सहित सास, देवर और दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related

जौनपुर 3566229776356585126

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item