जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन एक मजबूत संगठन: दिनेश टण्डन

 संगठन में ही शक्ति और संगठित रहने में ही भलाई: विनय

जौनपुर। व्यवसाई संगठन से जुड़कर अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है क्योंकि संगठन में ही शक्ति होता है और संगठित रहने में ही सभी की भलाई है। यह उद्गार रविवार को जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित पदाधिकारियों के शपथ—ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ उत्तर प्रदेश के विधायक विनय वर्मा ने व्यक्त किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने कहा कि जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन जनपद का एक मजबूत संगठन है। अपने छोटे बड़े सभी सर्राफ बन्धुओं के साथ हमेशा खड़ा रहता है। इसके सदस्य समाज के संभ्रांत नागरिक हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व ईश वंदना से हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने सभी का स्वागत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेठ व बंशीधर वर्मा ने अतिथियों को बैज लगाकर व अन्य सर्राफ बन्धुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने पहले अध्यक्ष राजकुमार सेठ एवं महामंत्री मधुसूदन बैंकर को एवं उसके बाद अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने एसोसिएशन के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने विशेष सहयोग, मार्गदर्शन व एसोसिएशन में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु अपने संगठन के संरक्षक नन्हेंलाल वर्मा, मानिक चंद सेठ, अरविंद कुमार बैंकर, दयाराम सेठ, प्रवीन सेठ एवं कार्यक्रम संयोजक विनीत सेठ को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मान किया। महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने एसोसिएशन की उपलब्धियों व छोटे और बड़े सभी सर्राफा बन्धुओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। सभा को संरक्षक नन्हे लाल वर्मा, अरविंद कुमार बैंकर, विनीत सेठ, मानिक चंद सेठ के अलावा अनुराग वर्मा ने संबोधित किया। सभी ने एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज साहू, विनय बरौतिया, गौतम सोनी, निरंजन वर्मा, संजय माहेश्वरी, उपाध्यक्ष संजीव साहू, सन्तोष सेठ, दयाशंकर मोनू, कोषाध्यक्ष विनोद सेठ, मंत्री अजीत सोनी पत्रकार, अनिल वर्मा मोनू, शम्भूनाथ सोनी, संगठन मंत्री विष्णु सेठ गुड्डू, राजेश सेठ, मनोज वर्मा, देवी प्रसाद सेठ के अलावा प्रमुख रूप से हरीश वर्मा नोएडा, अशोक कुमार बैंकर, राधेश्याम सेठ, श्याम बाबू सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, नीरज चेन, विवेक सेठ भोलू, कमलेश सेठ, मनोज साहू, महेश सेठ, दिपेंद्र टिल्लू, आसिफ, अयाज, घनश्याम साहू, राधेरमण जायसवाल, सुरेन्द्र प्रधान, रमेश सेठ, संजीव यादव, विपिन सोनी अम्बेडकरनगर, कृष्ण कुमार जायसवाल, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, मनीष देव मंगल, मनीष गुप्ता, श्रवण जायसवाल, हफीज शाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने किया।

Related

JAUNPUR 1198637705537437400

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item