भरे बाजार में ट्रक खराब होने से लगा भीषण जाम

 जाम के झाम में फंसे रहे राहगीर व छात्र—छात्राएं

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय बाजार में बुधवार की दोपहर अचानक एक ट्रक भरे बाजार में बिगड़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर भीषण जाम लग गया जिसमें राहगीर समेत विद्यार्थी घण्टों फसे रहे। हालांकि पुलिस के प्रयास से 4 घंटे बाद जेसीबी मशीन से ट्रक को बाजार से बाहर कराने के बाद जाम से राहत मिली। इस दौरान मुख्य मार्ग समेत पुरानी बाजार, खुटहन रोड और दीदारगंज रोड पर वाहनों का लम्बी कतार लगी रही। दोपहर लगभग 3 बजे कन्ना लदा एक ट्रक जौनपुर की तरफ से शाहगंज की ओर जा रहा था। स्थानीय गोला बाजार मोड़ के समीप पहुंचने पर अचानक ट्रक में खराबी आने से रोड पर खड़ा हो गया। धीरे-धीरे वाहनों की लम्बी कतार लग गई। चौराहा पर तैनात पुलिस के साथ चौकी प्रभारी तारिक अंसारी जाम हटाने में लग गए। दो घंटे अथक प्रयास के बाद 5 बजे जेसीबी की मदद से ट्रक को बाजार के बाहर ले जाया गया। ट्रक हटाने के एक घंटा बाद तक जाम की स्थिति बनी रही।

Related

डाक्टर 7893816426306381492

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item