साइबर ठगों ने महिला से छ हजार उड़ाया

आशा बनकर टीकाकरण के नाम पर ओटीपी लिया और काम कर गया

खेतासराय, जौनपुर। मानी कलां गांव में वृहस्पतिवार को तीन महिलाओं के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काल आया जिससे आशा होने की बात कहकर टीकाकरण की जानकारी लेते हुए ओटीपी पूछा गया और एक महिला ने ओटीपी बता दिया तो उसके खाते से 6 हज़ार रुपया कट गया जिसे बाद में ठगी का एहसास हुआ।
मालूम हो कि उक्त गांव निवासी मरियम पत्नी रेहान व राधिका पत्नी जितेंद्र, सायमा पत्नी वहाजुद्दीन के फोन पर 9942450532 से काल आया कि हेल्थ वर्कर आशा बोल रहे हैं? आपके बच्चों का टीकाकरण हुआ है, उसको फीड करना है। एक ओटीपी जाएगी, उसको बता दो। यह कहकर महिलाओं को विश्वास में लेकर मांगी गयी ओटीपी जिसमें से सायमा ने बता दिया तो उसके खाते से 6 हज़ार रुपया कट गया। बाकी दो महिलाओं ने नहीं बताया, बल्कि आशा के नंबर पर फ़ोन लगाकर जानकारी दिया तो आशा के मना करने पर नहीं बताया। दो महिलाएं ठगी का शिकार होने से बच गयीं। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को नहीं दिया है।



Related

जौनपुर 2865408635449827561

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item