लोक निर्माण विभाग जौनपुर के ठेकेदार संघ का चुनाव सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2024/11/blog-post_531.html
जौनपुर। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के समस्त ठेकेदारों की एक बैठक आहूत की गई इस बैठक की अध्यक्षता लालचन्द यादव व अजीत सिंह प्रधान द्वारा की गई ।जिसमें श्याम बहादुर यादव ठेकेदार द्वारा अध्यक्ष पद के लिए ध्रुव कुमार सिह के नाम का प्रस्ताव रखा’ जिसको बैठक में सम्मलित समस्त ठेकेदारो ने समर्थन किया।
सर्व सम्मत्ति से समस्त ठेकेदार संघ अध्यक्ष् पद पर ध्रुव कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय सिंह कसेरू ʺसंरक्षक‘‘ व रमापति यादव’ संजय त्रिपाठी’ मनोज सिंह शिवापार’ वशिष्ठ सिंह’ शिवपूजन सिंह डोभी’ प्रदीप यादव’ शिवशंकर यादव’ रमन सिंह’ विपुल सिंह इस मौके पर अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहाकि मैं सभी ठेकेदार भाईयों के हित के लिए खडा रहूगा और उनकी समस्याओं को लेकर उच्चधिकारियों के सम्पर्क कर समाधान का पूर्णतः प्रयास करूगां।
इस अवसर पर दिनेश सिंह बल्लीपुर व अमितेश सिंह जमैथा ने आभार प्रकट किया।

