असंख्य दीपो की रोशनी से जगमग होगा श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर
जौनपुर । 15 नवंबर 2024 देव दीपावली पर केराकत क्षेत्र का प्रसिद्ध श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर केराकत इस बार असंख्य दीपों से जगमग होगा । परिसर में चारो तरफ दीप जलाए जायेगे इसके बाद महाआरती के साथ विविध कार्यक्रम होगे ।भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी अभी से तैयारी शुरु हो गयी है।परिसर में साफ सफाई का कार्य जोरो पर है।
जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में स्थित श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिपावली का भव्य उत्सव मनाया जायेगा। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स की ओर से इसका आयोजन किया गया है। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे। मंदिर के चारो तरफ कलात्मक दिये जलाये जायेगे। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पंकज राजहंस ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र वासियों में काफी उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इसी क्रम में संस्थान के प्रबंधक श्री नीरज राजहंस ने कहा कि संस्थान द्वारा ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होने से बच्चों में अच्छे आचरण का विकास होता है साथ ही धार्मिक सांस्कृतिक ज्ञान का भी विकास होता है।कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी किया गया है।

