सड़क सुरक्षा तथा साइबर क्राईम के बारे में दी गयी जानकारी व बताया गया नियम

 जफराबाद।क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हुसेपुर में मंगलवार को यातायात जागरुकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


यातायात पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि आज के दौर में सड़क पर मोटर वाहनों में जिस गति से बढोत्तरी हो रही है।वह बिना नियम पालन किये काफी खतरनाक बन सकती है।इस लिए हमे सड़क पर चलने के लिये सभी नियमो का पालन करना होगा।तभी हम सुरक्षित रहेंगे।टीएसआई सुशील मिश्रा ने बच्चों को सड़कों,राजमार्गों पर बनाये गए सूचकों की क्या आवश्यकता है।उनका महत्व क्या है।उसका पालन क्यों आवश्यक है उसे विस्तृत रूप से बताया।उन्होंने छात्र छात्राओं से सभी नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार के सदस्यों से करवाने का संकल्प कराया।इसके अलावा उन्होंने उनसे कहा कि घर से बिना हेलमेट के किसी को भी निकलने नही दें।हाइवे पर आपातकाल में सरकार द्वारा जारी नम्बर 1033 की भी जानकारी दिया।इसके पूर्व अतिथियों का कालेज का प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने अंगवस्त्रम व साल देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर इन्स्पेक्टर सजंय सिंह,सुदामा प्रसाद,राजेश सेंगर,विपुल राय,प्रवीन राय आदि मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 6635852166433535417

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item