बेटे की हत्या के आरोपी अब अधिवक्ता पिता को परिवार समेत खत्म करने की दिए धमकी!

 पुलिस अधीक्षक के आदेश से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,कॉपी कोर्ट में दाखिल 

23 सितंबर को अधिवक्ता के बेटे की कई लोगों के सामने गला रेत कर हुई थी हत्या 

जौनपुर। जलालपुर के संघईपुर में 23 सितंबर को रोहित चौहान की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।अब रोहित के अधिवक्ता पिता बाबूराम चौहान को परिवार समेत खत्म करने की आरोपी धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई तथा कॉपी दीवानी न्यायालय के संबंधित कोर्ट में दाखिल की गई।


कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता बाबूराम चौहान निवासी ग्राम संघईपुर, थाना जलालपुर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पुत्र रोहित चौहान की 23 सितंबर 2024 को 11:30 बजे दिन गांव के ही बगीचे में कई लोगों के सामने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आशीष व अरविंद चौहान की साजिश के तहत गला रेत कर हत्या कर दी गई जिससे वादी का पूरा परिवार डरा सहमा है तथा गांव में भय का माहौल है। घटना के बाद अब आरोपी के परिवार के प्रद्युम्न चौहान, सुरेश चौहान, अतुल चौहान व उनके सहयोगी वादी व उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं कि जब तक तुम्हारे पूरे परिवार को समाप्त नहीं कर देंगे तब तक चैन से हम लोग नहीं बैठेंगे। आरोपियों की धमकी से वादी व उसका परिवार काफी भयभीत है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पुलिस अधीक्षक से मांग की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की कापी कोर्ट में दाखिल की गई।

Related

जौनपुर 5433709762164511515

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item